International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

महाआरती, गीता पूजन और दीपोत्सव—कुरुक्षेत्र में रचा दिव्य अध्यात्म का भव्य दृश्य

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव–2025 का भव्य समापन आज धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में सन्निहित सरोवर और ब्रह्मसरोवर के तट पर अलौकिक दीपोत्सव, गीता पूजन और महाआरती के साथ हुआ, जहाँ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद की पावन ध्वनि के बीच महाआरती कर गीता जयंती की शुभकामनाएँ दीं। आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचारक इंद्रेश, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित अनेक गणमान्य हस्तियों ने इस महाआरती में हिस्सा लिया। हजारों दीपों की ज्योति से सन्निहित सरोवर से लेकर पूरे 48 कोस तीर्थ तक दिव्य प्रकाश फैल गया और आकाश में छोड़े गए रंग-बिरंगे हिंडोलों ने दृश्य को और भी अद्भुत बना दिया। गीता श्लोकों के सामूहिक उच्चारण से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण गीता मय हो गया। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र का दीपोत्सव विश्व को गीता के शांति, धर्म और कर्तव्य के संदेश से उजागर कर रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव को इस वर्ष वैश्विक स्तर पर व्यापक पहचान मिली, जहाँ 50 से अधिक देशों में कार्यक्रमों का प्रसारण देखा गया, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और अनेक राष्ट्रीय नेताओं ने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में धर्मवीर मिर्जापुर, धुमन सिंह किरमच, कंवलजीत कौर, डीपी चौधरी, उपेंद्र सिंघल, संजय बठला, उमा सुधा, विजय नरुला, अशोक रोशा, डॉ. ऋषिपाल मथाना, सौरभ चौधरी तथा अन्य कई प्रमुख हस्तियाँ भी उपस्थित रहीं।

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks