International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में सरकार के प्रयास हुए सार्थक:दत्तात्रेय

राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के मीडिया सेंटर का किया उदघाटन, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रयासों से ही विदेशों तक पहुंचा महोत्सव का संदेश
कुरुक्षेत्र 7 दिसंबर राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में केंद्र और राज्य सरकार के प्रयास सार्थक हुए है। अब महोत्सव का आयोजन विदेशों में किया जा चुका है और आने वाले समय में भी अलग-अलग देशों में महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के संदेश को विदेशों तक पहुंचाने में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय वीरवार को अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2023 के अवसर पर केडीबी के सभागार में बनाए गए मीडिया सेंटर का उदघाटन करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय व विधायक सुभाष सुधा ने मीडिया सेंटर का उदघाटन किया। राज्यपाल ने कहा कि कुरूक्षेत्र एक आध्यात्मिक, धार्मिक और शिक्षा का केन्द्र है। इस महान भूमि की धूल को मानव अपने माथे पर लगाकर स्वयं को धन्य मानता है। इसे भारत की प्राचीन संस्कृति का उद्गम स्थल भी कहा जाता है। कुरूक्षेत्र विश्वभर में ऋषियों-मुनियों तथा देवताओं की तपोस्थली, कर्मभूमि और यज्ञभूमि के रूप में विख्यात है। पत्रकार समाज का बेहद ही महत्वपूर्ण अंग होते है। प्रजातंत्र में प्रैस की भूमिका से आप भलीभांति परिचित हैं। प्रैस को प्रजातंत्र का चौथा स्तम्भ भी कहा जाता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि देश की आजादी से पहले भारत को आजाद करवाने और आजादी के बाद भी प्रैस ने राष्ट्र-निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए अपनी उपयोगिता को पूरी शक्ति के साथ प्रमाणित किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks