International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

गीता महोत्सव के दौरान विशाल आयुष निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया जा रहा है आयोजन

आयुष विभाग कुरूक्षेत्र द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को ब्रहम सरोवर पर 21 नवंबर से भव्य एवं विशाल आयुष प्रदर्शनी, निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर एवं योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान द्वारा बताया गया कि आयुष विभाग कुरूक्षेत्र द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार इस भव्य प्रदर्शनी एवं चिकित्सा शिविर इत्यादि का आयोजन किया जा रहा है।  उन्होने बताया कि इस भव्य प्रदर्शनी के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है कि किस प्रकार एक स्वस्थ व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की रक्षा करके निरोग जीवन जी सकता है। शिविर में विभाग के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा लोगो का आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से ईलाज एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श तथा रोगियो को निशुल्क औषधियॉ वितरित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न रोगों एवं शारीरिक व मानसिक रोगों में पंचकर्म एवं योग चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता बारे जानकारी भी दी जा रही है। चिकित्सा शिविर में चिकित्सको द्वारा अब तक 624 रोगियों का निरीक्षण किया जा चुका हैं। लाईव प्रदर्शनी के माध्यम से भी लोगों को अपने स्वास्थ्य की देखभाल सम्बन्धी जानकारी दी जा रही है। शिविर में आने वाले लोगो को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ देने हेतू आयुष विभाग के चिकित्सको द्वारा शिफ्ट वाईज डियूटियॉ की जा रही है। इसके साथ-साथ आयुष विभाग द्वारा स्थापित स्टाल पर आयुर्वेद पर आधारित घरेलू नुक्से, रसोई चिकित्सा, ऋ तु चर्या, अपने आसपास उपलब्ध जड़ी-बुटियों की गुण-धर्म व उपयोगिता तथा योग से सम्बन्धित विषयों के बारे में जन मानस को जानकारी दी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks