International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

गीता महोत्सव का शुभारंभ, पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था:

जिला कुरुक्षेत्र में हर वर्ष गीता महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाता है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्थित ब्रह्मसरोवर का पावन तट इस महोत्सव का केन्द्र बिन्दू होता है। इस महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर के चारों ओर बनी दूकानों में विभिन्न राज्यों से आये कला शिल्पकारों द्वारा पर्यटकों के लिए अनेक प्रकार की कलाकृतियां रखी जाती हैं। इस महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की होती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ वीरवार को हो गया है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 07 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2023 तक ब्रह्मसरोवर पर आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। इस अवसर पर विभिन्न जिला पुलिस की महिला एवं पुलिस जवानों को सुरक्षा डयूटियों पर तैनात किया गया है। महोत्सव के दौरान सुरक्षा डयूटियां दिन व रात की शिफ्टों में तैनात रहेंगी। महोत्सव में सीसीटीवी की नजर से सभी आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। इन सुरक्षा डयूटियों की जांच करने पश्चाचात पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने संबोधित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था हेतू जरुरी दिशा निर्देश दिये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks