International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

सांध्यकालीन महाआरती

सांध्यकालीन महाआरती में जयराम विद्यापीठ के संचालक ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की धर्मपत्नी सुमित्रा महाजन ने की शिरकत, भजन संध्या का हुआ आयोजन
श्री जयराम विद्यापीठ के संचालक ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का एक पौराणिक और आध्यात्मिक इतिहास रहा है। इस धरा पर जहां भगवान श्रीकृष्ण ने मोह ग्रस्त अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया वहीं पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों ने मानवता को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया है। इसके साथ-साथ अनेक महान संतों के पैर इस धरा पर पड़े। कई महान संत व गुरु इस धरा पर पहुंचे है। इसलिए इस धरा के स्मरण मात्र से ही मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ-साथ ब्रह्मसरोवर का भी कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक धार्मिक और पौराणिक इतिहास है। विभिन्न अवसरों पर इस तीर्थ के सरोवर में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks