International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

रामायण नाट्य उत्सव: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में संस्कृति और भक्ति का अद्भुत संगम

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के मुख्य कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज मुख्य मंच पर रामायण नाट्य उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। रास कला मंच, सफीदों द्वारा प्रस्तुत इस तथ्यों पर आधारित नाट्य रूपांतरण ने दर्शकों के हृदय को गहराई से स्पर्श किया। भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने राम जन्म से लेकर राम के राज्याभिषेक तक के प्रसंगों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे नाट्य आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक धरोहर से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास हैं।
रामायण नाट्य उत्सव के निर्देशक रवि मोहन भारद्वाज ने बताया कि इस प्रस्तुति को तैयार करने में कई वर्षों का गहन शोध लगा है। यह महर्षि वाल्मीकि की रामायण, तुलसीदासकृत रामचरितमानस और अन्य प्रमुख ग्रंथों के ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है। इस नाट्य रूपांतरण में देशभर के उत्कृष्ट कलाकारों ने अपनी कला का लोहा मनवाया।
इस गहन और प्रामाणिक प्रस्तुति ने दर्शकों को न केवल भावनात्मक बल्कि आध्यात्मिक अनुभव से भी परिपूर्ण किया। यह उत्सव सचमुच संस्कृति, भक्ति और कला का अद्भुत संगम था।

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks