International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

डीएलएसए का स्टॉल महोत्सव में आमजन को दे रहा है कानूनी सहायता के बारे में जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कानूनी जागरूकता के लिए स्टॉल नंबर 52-53 पर अपनी प्रदर्शनी लगाई गई है। इस स्टॉल पर मुफ्त कानूनी सहायता के साथ-साथ अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। इस स्टॉल पर डीएलएसए द्वारा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसमें लोग बढ़ चढक़र ही भाग ले रहे है। प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया जा रहा है, लोगों को मुफ्त में बुकलेटस और पैंपलेटस भी वितरित किए जा रहे है। इसके साथ ही किन्नर समाज के लोगों के लिए एक हैल्प डैस्क भी डीएलएसए द्वारा यहां लगाया गया जिसके तहत किन्नर समाज की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है। डीएलएसए का उद्देश्य, इस स्टॉल के माध्यम से लोगों में कानूनी जागरूकता और प्रश्नों के प्रतियोगिता के माध्यम से ज्ञान को बढाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks