International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

गीता महोत्सव में मानवता का महाकुंभ — 21 दिवसीय रक्तदान एवं स्वास्थ्य सेवा शिविर

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर बूथ नंबर 747 पर यूथ ब्लड डोनेशन सोसाइटी और देवी अहिल्याबाई होल्कर अनुसंधान विकास केंद्र द्वारा 21 दिवसीय रक्तदान एवं स्वास्थ्य कैंप लगातार सेवाएं दे रहा है। संस्था के अध्यक्ष विनोद पाल होल्कर झांसा ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से रक्तदान की अमूल्य सेवा कर रही है और वर्ष 2017 से गीता महोत्सव में निरंतर कैंप लगाकर थैलेसीमिया पीड़ितों व जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करा रही है। 9, 18 और 19 दिनों के लगातार रक्तदान शिविर लगाकर संस्था देश की पहली संस्था बनी जिसने यह अनोखे विश्व रिकॉर्ड बनाए। आज सुबह 11 बजे टीम द्वारा गीता जी के प्रथम, मध्यम और अंतिम श्लोकों का 1 मिनट में सामूहिक उच्चारण किया गया। आज का रक्तदान शिविर BSF स्थापना दिवस को समर्पित रहा, जिसके सम्मान में विनोद पाल होल्कर झांसा ने कहा कि BSF देश के अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सदस्य—विनोद पाल होल्कर झांसा, हुकम सिंह, जीतराम, डॉ. रोशन लाल, राजेंद्र ग्रोवर, चरणजीत दबखेडा, सचिन पाल, गुरमेल सिंह ककराला, मनीष ककहेड़ी—तथा LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र की टीम—डॉ. विनोद, डॉ. दीक्षा और स्टाफ राजवींदर कौर, सुमित, नवीन, सुशील, जसबीर, रविन्द्र कश्यप, धर्मपाल, अजय, सोमवीर, यूनिक, श्रवण वालीया—का विशेष योगदान रहा।

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks