International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

केंद्रीय संचार ब्यूरो ने गीता महोत्सव में पहुंचाया सरकार की योजनाओं का संदेश

कुरुक्षेत्र, 4 दिसंबर। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, हिसार द्वारा ब्रह्मसरोवर के पूर्वी तट पर 3 से 5 दिसंबर तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में आगंतुकों ने जानकारीपूर्ण पैनलों और डिजिटल प्रस्तुतियों में गहरी रुचि दिखाई। प्रदर्शनी के दूसरे दिन मुख्य अतिथि प्रभागीय वन अधिकारी पिपली, ऋषि राज ने अवलोकन किया और कहा कि योजनाओं को सरल, आकर्षक और स्पष्ट शैली में प्रस्तुत किया गया है, जो विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के महत्व पर जोर दिया। उप-निरीक्षक शमशेर सिंह ने आपराधिक कानूनों से संबंधित जागरूकता दी। प्रदर्शनी में विकसित भारत के अमृत काल, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की 11 वर्षों की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी प्रमुख योजनाओं को स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित किया। इसके अलावा, केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए 5 दिसंबर तक प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक निःशुल्क खुली रहेगी।

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks