International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

हरियाणवी पैवेलियन में लोक संस्कृति की जीवंत झलक—गीता महोत्सव में उमड़ी रौनक

कुरुक्षेत्र, 4 दिसंबर। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्थापित हरियाणवी पैवेलियन आज हरियाणवी संस्कृति की धूम से गूंज उठा। पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर स्थित सांस्कृतिक मंच पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रमों में हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने लोकगीत, रागनियाँ, भजन और नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों में पारंपरिक गीतों और भजनों की मधुरता ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि कई पर्यटक कलाकारों के साथ ताल से ताल मिलाते और थिरकते भी नजर आए। सामाजिक कुरीतियों पर आधारित रागनियों ने जागरूकता का संदेश दिया, और धार्मिक भजनों ने माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। हरियाणा पैवेलियन में उपस्थित दर्शक लोक संस्कृति, लोक रंग और परंपरा का आनंद लेते हुए महोत्सव की रौनक में चार चाँद लगा रहे थे।

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks