International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

यूथ ब्लड डोनेशन सोसाइटी एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर अनुसंधान विकास केंद्र द्वारा

यूथ ब्लड डोनेशन सोसाइटी एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर अनुसंधान विकास केंद्र द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर बूथ नंबर 747 पर 21 दिवसीय ब्लड एवं स्वास्थ्य कैंप सेवाएँ निरंतर जारी हैं।

संस्था के अध्यक्ष विनोद पाल होलकर झांसा ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से रक्तदान सेवा के कार्य में समर्पित है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में संस्था वर्ष 2017 से लगातार रक्तदान एवं स्वास्थ्य कैंप लगाकर थैलेसीमिया पीड़ितों एवं जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का महत्त्वपूर्ण कार्य कर रही है। संस्था के नाम कई कीर्तिमान दर्ज हैं और विभिन्न सरकारी व सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मान भी प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि संस्था वर्ष 2017 से लगातार 9 दिवसीय, 18 दिवसीय और 19 दिवसीय रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर एक ही स्थान पर लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली देश की पहली संस्था है।


 आज के रक्तदान शिविर की विशेषता

आज सुबह 11 बजे संस्था की टीम ने अपने बूथ नंबर 747 पर भगवद् गीता के तीन श्लोक — प्रथम, मध्यम और अंतिम — का एक मिनट में उच्चारण किया।

आज का यह रक्तदान शिविर बीएसएफ के स्थापना दिवस को समर्पित किया गया है। अध्यक्ष विनोद पाल होलकर झांसा ने कहा:

“बीएसएफ भारत के दृढ़ संकल्प, अनुकरणीय कर्तव्य भावना और उत्कृष्ट व्यावसायिकता का प्रतीक है। वे सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेवा देते हैं। उनकी वीरता ही नहीं, उनकी मानवीय संवेदनाएँ भी अद्वितीय हैं। देश की सेवा व सुरक्षा में उनके योगदान को हमारी संस्था सलाम करती है, और आज का रक्तदान शिविर बीएसएफ के समर्पण को नमन करता है।”


 आज के कार्यक्रम में सक्रिय योगदान

संस्था की टीम:
विनोद पाल होलकर झांसा, हुकम सिंह, जीतराम, डॉ. रोशन लाल, राजेंद्र ग्रोवर, चरणजीत दबखेडा, सचिन पाल, गुरमेल सिंह ककराला, मनीष ककहेड़ी

एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र टीम:
डॉ. विनोद, डॉ. दीक्षा, स्टाफ – राजवींदर कौर, सुमित, नवीन, सुशील, जसबीर, रविन्द्र कश्यप, धर्मपाल, अजय, सोमवीर, यूनिक, श्रवण वालीया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks