International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

गीता महोत्सव लाड़वा 2025 — दिव्य प्रवचन का पावन दिवस

गीता महोत्सव, लाड़वा के पवित्र मंच पर आज परम पूजनीय ज्ञानानंद जी महाराज के दिव्य प्रवचन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। महाराज जी ने गीता के गूढ़ उपदेशों को सरल, सहज और जीवन से जुड़ी भाषा में समझाते हुए सभी श्रद्धालुओं को कर्म, समर्पण और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। धर्म का मार्ग दिखाने वाली, जीवन जीने की कला सिखाने वाली और सही दिशा प्रदान करने वाली इस पावन सीख ने लाड़वा की भूमि को धन्य कर दिया। सभी भक्तों को निवेदन है कि आगामी कार्यक्रमों में भी अवश्य पधारें और इस दिव्य ज्ञानयज्ञ का हिस्सा बनें।

Scroll to Top