International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

हरियाणा पैवेलियन: लोक संस्कृति की चमक और नवाचार की पहचान

हरियाणा पैवेलियन: संस्कृति, कला और नवाचार का अद्वितीय संगम
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्थापित हरियाणा पैवेलियन हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक शिल्पकला, हथकरघा उत्पाद और आधुनिक नवाचार का जीवंत उत्सव प्रस्तुत करता है। लगभग 70 स्टॉलों के माध्यम से आगंतुक हरियाणवी जीवनशैली, ग्रामीण परंपराएँ, प्रादेशिक खान-पान और स्टार्टअप की विविध झलकियों का अनुभव कर सकते हैं। पैवेलियन में कृषि आधारित नवाचार, मॉडल और शिल्पकारों के लाइव डेमो भी देखने को मिलते हैं, जिससे हरियाणा की मिट्टी की खुशबू और सांस्कृतिक समृद्धि का अद्वितीय अनुभव होता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत गणमान्य व्यक्तियों ने इस पैवेलियन की भव्यता, सांस्कृतिक विविधता और नवाचार के स्वरूप की खुले दिल से सराहना की। हरियाणा पैवेलियन न केवल भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को प्रदर्शित करता है, बल्कि यह आधुनिकता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से भी जुड़ा हुआ है। यह पैवेलियन गीता महोत्सव के माध्यम से आगंतुकों को हरियाणा की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराता है और स्वदेशी जागरण अभियान को गति प्रदान करता है।

Scroll to Top