International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

कुरुक्षेत्र धाम की संस्थाएं, संगठन और पूज्य संतों ने एकत्रित होकर गीता सद्भावना के साथ नगर यात्रा निकाल कर दिया श्रीमद भगवद गीता और गीता जयंती का संदेश:स्वामी ज्ञानानंद महाराज

गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ जिसकी विश्व स्तर पर मनाई जाती है जयंती, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मंत्र उच्चारण के साथ हरी झंडी देकर गीता सद्भावना यात्रा को किया रवाना
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र धाम की सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाएं, संगठन और पूज्य संत एकत्रित होकर सद्भावना के साथ सद्भावना का संदेश लेकर नगर यात्रा के रूप में श्रीमद् भगवद गीता और गीता जयंती का संदेश देने के लिए निकाली गई है। उन्होंने कहा कि श्रीमद भगवद गीता के उपदेश स्थल और विश्व में एकमात्र ग्रंथ गीता है, जिसकी जयंती विश्व स्तर पर मनाई जाती है।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज शुक्रवार को ब्रह्मसरोवर के उत्तरी द्वार से पर आयोजित गीता सद्भावना यात्रा को संबोधित कर रहे थे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मंत्र उच्चारण के साथ हरी झंडी देकर गीता सद्भावना यात्रा को शहर के लिए रवाना किया।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता की एक बार फिर गीता जयंती उत्सव प्रारंभ होने जा रही है। इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के विधिवत उद्घाटन 15 नवम्बर से प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि यह गीता सद्भावना यात्रा अनेक संस्थाओं के सौजन्य से अपने भारतीयता राष्ट्रीयता, सनातन गौरव और श्रीमद् भागवत गीता के भाव का संदेश नागरिकों को पहुंच रही है। इस सद्भावना यात्रा में गौ माता के भाव और हमारे पूज्य संतजनों का आशीर्वाद साथ में है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 का सरस और शिल्प मेला 15 नवंबर को शुरू होने जा रहा है। इस महोत्सव के मेले का शुभारंभ परंपरा अनुसार राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष करेंगे। उन्होंने कहा कि गीता सद्भावना यात्रा में पवित्र ग्रंथ गीता की पालकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा भव्य रथ के साथ-साथ अन्य विषय भी गीता सद्भावना यात्रा की शोभा बढ़ाने का काम कर रहे हैं। यह गीता सद्भावना यात्रा ब्रह्मसरोवर के उत्तरी द्वार से शुरू होकर गीता स्थली ज्योतिसर, पिपली, सेक्टर-5, सेक्टर-7, सेक्टर-13 से होते हुए ब्रह्मसरोवर पर संपन्न होगी। सभी संस्थाओं में गीता सद्भावना यात्रा को लेकर पूरा जोश और जज्बा देखने को मिला। सभी के साझे प्रयासों से गीता सद्भावना यात्रा ने अपनी अनूठी छाप छोड़ी।
इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, केडीबी सीईओ पंकज सेतिया, चेयरमैन धर्मवीर सिंह मिर्जापुर, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गोल्डी, बंसीपुरी महाराज, शिवपुरी महाराज, सतपाल महाराज, संपूर्णानंद महाराज, लक्ष्मी नारायणपुरी, वंदना गोरी, गुरनाम सैनी, डॉ. प्रीतम सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top