International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को दीपोत्सव और जयंती समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में गीता जयंती का यह समारोह दीपोत्सव के कारण बहुत अदभुत रहा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को दीपोत्सव और जयंती समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में गीता जयंती का यह समारोह दीपोत्सव के कारण बहुत अदभुत रहा और हजारों दीपों की दीपमाला से ब्रहमसरोवर ही नहीं कुरुक्षेत्र का दृश्य अदभुत नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की ही भूमि पर महाभारत के युद्घ के बीच एक ऐसा शांति का संदेश दिया जो आज गीता उपदेश नाम से पूरे विश्व को प्रकाशमय कर रहा है। इस पवित्र ग्रंथ गीता में जीवन जीने का सार वर्णित किया गया है। इस महाभारत के बीच शांति का संदेश देना किसी भी इतिहास में नजर नहीं आया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के कार्यक्रमों को आनलाईन प्रणाली से देश-विदेश तक पहुंचाया गया। इस महोत्सव के संत सम्मेलन, वैश्विक गीता पाठ, दीपोत्सव बेहतरीन कार्यक्रम रहे।

उन्होंने कहा कि 28 नवंबर से अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के सभी कार्यक्रमों को अच्छे ढंग से आयोजित करने और शहर की समाजसेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करके प्रशासन ने सराहनीय कार्य किया है तथा आने वाले समय में शहर की संस्थाओं के सहयोग से महोत्सव को ओर यादगार बनाया जाएगा। यह महोत्सव आमजन का महोत्सव है, इसलिए कुरुक्षेत्र प्रशासन और केडीबी के प्रयास सराहनीय रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महोत्सव में उपराष्टï्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय उर्जा मंत्री मनोहर लाल, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, अनेक मंत्री, विधायकों, साधु-संतों सहित अन्य गणमान्यों व्यक्तियों ने शिरकत की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top