International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

महोत्सव में प्राथमिक चिकित्सा स्टॉल से पर्यटकों को मिल रही है मेडिकल सुविधाएं

रोटरी क्लब कुरुक्षेत्र और केएनएच सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के सहयोग से गीता जयंती महोत्सव में एक विशेष फस्र्ट ऐड बूथ स्थापित किया गया है, जो पर्यटकों के स्वास्थ्य का ध्यान रख रहा है। इस स्टॉल (नंबर 718) पर पर्यटकों के लिए बीपी, शुगर टेस्ट सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही, आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त प्रदान की जा रही हैं।

इस स्टॉल पर उपस्थित डॉ. अदिति ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान यहां आए पर्यटकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फस्र्ट ऐड बूथ स्थापित किया गया है। यहां पर्यटकों को न केवल मुफ्त परामर्श मिल रहा है, बल्कि उनके शुगर और बीपी टेस्ट भी निशुल्क किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top