International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

देश विदेश के 1 करोड़ 50 लाख लोग जुड़ेंगे एक मिनट एक साथ गीता पाठ तीन श्लोकों के साथ: गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विशेष रूप से बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा और मंदिरों की सुरक्षा को समर्पित वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता के पहले, मध्यस्त और अंतिम श्लोक का उच्चारण किया जाएगा।

स्वामी ज्ञानानंद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस वैश्विक गीता पाठ में लगभग 1 करोड़ 50 लाख लोग ऑनलाइन जुड़ेंगे, जिनमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्य तथा विदेशों से लोग शामिल होंगे। यह गीता पाठ बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से समर्पित होगा, और इस कार्यक्रम के माध्यम से दुनिया भर में शांति, सौहार्द और सद्भावना का संदेश फैलाने का प्रयास किया जाएगा।

इस आयोजन में कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में 18,000 विद्यार्थी भी जुड़ेंगे और सभी उपस्थित लोग हिंदुओं की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करेंगे। स्वामी जी ने कहा कि जीओ गीता के सहयोग से इस वर्ष के वैश्विक गीता पाठ को “एक मिनट एक साथ गीता पाठ” नाम दिया गया है, जो विश्व भर में सकारात्मक प्रभाव छोड़ेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की शिरकत

उपेन्द्र सिंघल, केडीबी के मानद सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 11 दिसंबर को गीता जयंती के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री सैनी वैश्विक गीता पाठ, 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, दीपोत्सव और महाआरती जैसे कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks