International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

उपायुक्त नेहा सिंह ने चखा ओडिशा के व्यंजनों का स्वाद

अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में सहयोगी राज्य के रूप में ओडिशा ने ब्रह्मसरोवर पर भव्य और सुंदर पवेलियन दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ हैं। इस पवेलियन में उपायुक्त नेहा सिंह ने ओडिशा के व्यंजनों का स्वाद चखा। इसके अलावा स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

महोत्सव में शनिवार को उपायुक्त नेहा सिंह ने ओडिशा पवेलियन का अवलोकन किया। इस दौरान ओडिसा पवैलियन में ट्रेडिशनल कस्निेस ओथैंटिक ओडिया फ्लेवर के स्टॉल पर उपायुक्त नेहा सिंह, एडीसी सोनू भट्ट, केडीबी के सीईओ पंकज सेतिया ने ओडिशा के चाट भल्ला और मिष्ठान का सेवन किया। उपायुक्त ने इन व्यंजनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ओडिशा के व्यंजनों का स्वाद अपने आप में लाजवाब है। हर किसी पर्यटक को सहयोगी राज्य के पवेलियन का अवलोकन करना चाहिए और यहां की संस्कृति और सभ्यता को जानने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने ओडिशा के इतिहास को जानने के लिए स्टॉल में लगाई गई टच स्क्रीन को देखा और एक टच करने से ओडिशा के ऐतिहासिक और यादगार लम्हों को स्क्रीन पर देखने का अवसर मिला। इस पवेलियन में सांस्कृतिक मंच भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस मंच से ओडिशा की लोक संस्कृति और कलाओं को देखा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top