International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा गीता महोत्सव में सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में पुरुषोत्तमपुरा बाग में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग पर्यटकों को सौर ऊर्जा उपकरणों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहा है। परियोजना अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सरकार की योजनाओं जैसे कि किसानों को सोलर वाटर पंप पर 75% तक अनुदान और पीएम सूर्या घर योजना के तहत सोलर उपकरणों पर अनुदान राशि दी जा रही है। इस प्रदर्शनी में सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर कुकर, सोलर इन्वर्टर और सोलर होम लाइट सिस्टम सहित अन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया गया है, जिनके उपयोग और लाभों के बारे में पर्यटकों को बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top