International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

खाप पंचायतों के प्रतिनिधि अब जन-जन तक गीता का संदेश पहुंचाएंगे

हरियाणा प्रदेश की प्रमुख खाप पंचायतों के 100 प्रतिनिधियों ने पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इन प्रतिनिधियों ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का अवलोकन किया और गीता के उपदेशों को हर घर और गांव तक पहुंचाने का वचन लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल पर ओएसडी विरेन्द्र सिंह के साथ खाप प्रतिनिधि ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे और महोत्सव की भव्यता को देखा।

इस मौके पर खाप प्रतिनिधियों ने “बेटी का सम्मान, विष मुक्त खेत, खेल का मैदान और गीता का ज्ञान हर गांव तक” जैसे संकल्प लिए। साथ ही, वे गीता के उपदेशों को समाज में फैलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का उद्देश्य है कि गीता के उपदेश हर घर तक पहुंचे, जिससे मानव जीवन में सुधार और हर समस्या का समाधान प्राप्त हो सके। इस यात्रा में खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों को उज़्बेकिस्तान, तंजानिया, उड़ीसा और हरियाणा के पवेलियनों का अवलोकन करने का भी अवसर मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top