International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

मीडिया स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा निकाली गई यात्रा के विद्यार्थियों ने गीता महोत्सव का किया भ्रमण

इंडियन मीडिया सेंटर के तत्वाधान में निकाली जा रही मीडिया स्टूडेंट एसोसिएशन हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली यात्रा सांसद नवीन जिंदल के निवास स्थान पर पहुंची। जहां सांसद कार्यालय की ओर से यात्रा का भव्य अभिनंदन किया गया। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मोहन नगर जिंदल हाउस में जलपान करने के बाद युवाओं के प्रतिनिधि मंडल ने ब्रह्म सरोवर के तट पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में लगी नवीन जिंदल पवेलियन का भ्रमण भी किया। इस दौरान युवाओं ने जाना कि किस तरह से सांसद अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा में तत्पर है।

यात्रा में शामिल लड़कियों राव्या वाणी, सोहाना, आरूजा, वजाहत, जीजान एवं मशरत ने सांसद की ओर से 23 जनवरी को ध्वजा दिवस मनाने के अभियान का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर भी किया। इस दौरान उन्होंने सांसद द्वारा रखे गए बॉक्स में धागा डालकर तिरंगा बनाने में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। यात्रा में शामिल लड़कियों ने कहा कि वे जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिला से आए हैं। यहां आने से पहले उनके मन में कई तरह के ख्याल थे। लेकिन यहां आने पर सांसद नवीन जिंदल ने जो आव भगत की है, उससे उन्हें प्रतीत हो रहा है कि वह अपने ही घर में हैं। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल जैसी शख्सियत जिसकी विश्व स्तर पर पहचान है उनके कुरुक्षेत्र लोकसभा के लिए करवाए जा रहे कार्य ऐतिहासिक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks