International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

प्रसिद्घ कलाकार हंस राज हंस के सूफी गायन ने ब्रहमसरोवर की फिजा में भरा सुफियाना रंग

केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने आईजीएम-2024 की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ, केबिनेट मंत्री ने तंजानिया, ओडिसा, हरियाणा के कलाकारों व प्रसिद्घ कलाकार हंस राज हंस को किया सम्मानित

विश्व प्रसिद्घ सूफी गायक हंस राज हंस ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मंच से ब्रहमसरोवर की फिजा में सूफियाना रंग भर दिया। इस प्रसिद्घ सूफी गायक ने दमा दम मस्त कलंदर जैसे प्रसिद्घ गीतों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस सांस्कृतिक संध्या का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जैसे ही सूफी गायक हंस राज हंस मंच पर पहुंचे तो दर्शकों ने तालियां बजाकर सूफी गायक का अभिवादन किया।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 की पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक संध्या के पहले दिन एनजेडसीसी की तरफ से सूफी गायक हंस राज हंस, हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से तंजानिया, ओडिसा और हरियाणा के फ्यूजन नृत्य की प्रस्तुति का आयोजन हुआ। इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व जांजीबार की सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री टीएम माविता ने किया। इस दौरान केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सूफी गायक हंस राज हंस के साथ सभी कलाकारों को सम्मानित किया। इस सांस्कृतिक संध्या में सबसे पहली प्रस्तुति फ्यूजन की रही और इसके बाद सूफी गायक हंस राज हंस ने अपने सूफी गीतों से समां बांधने का काम किया।

सूफी गायक हंस राज हंस ने दमा दम मस्त कलंदर…, ये जो सीली-सीली आंदी ए हवा, नित खैर मंगा सोणया में तेरी…, सूफी गीतो ंकी प्रस्तुति देकर दर्शकों पर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया और सभी दर्शक सूफी गायन पर झूमते हुए नजर आए। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, आरएसएस के वरिष्ठï नेता सतीश, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबडा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, केडीबी सदस्य एमके मोदगिल, भाजपा नेता गौरव बेदी, भाजपा नेता गुरदयाल सुनहेड़ी, विजय नरुला, अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, युद्घिष्ठïर बहल, पदमश्री महावीर गुड्डू कैप्टन परमजीत सिंह, प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी, एडीसी सोनू भट्ट , सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, एसडीएम कपिल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

तंजानिया, ओडिसा और हरियाणा की लोक कला के फ्यूजन को देखकर दंग रह गए दर्शक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks