International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

गीता स्थली कुरुक्षेत्र पूरे विश्व को दिखा रहा है शांति सदभावना का मार्ग

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सांध्यकालीन महाआरती में की शिरकत, मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तरफ पूरा विश्व आर्कषित हो रहा है। यह गीता स्थली कुरुक्षेत्र पूरे विश्व को शांति सदभावना का मार्ग दिखाने का काम कर रहा है। इससे पूरे विश्व में संघर्ष मिट जाएगा और शांति सदभावना बन जाएगी।

वीरवार को देर सायं ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में हरियाणा के शहरी नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल, हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपने विचार व्यक्त किए। इससे पहले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, जांजीबार की सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री टीएम माविता, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, आरएसएस के वरिष्ठï नेता सतीश, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबडा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, केडीबी सदस्य एमके मोदगिल, भाजपा नेता गौरव बेदी, विजय नरुला, अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, युद्घिष्ठïर बहल, पदमश्री महावीर गुड्डू कैप्टन परमजीत सिंह, प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर ब्रहमसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से महाआरती का शुभारम्भ भी किया। इस महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks