International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

हरियाणवी संस्कृति का आईना है हरियाणा पैवेलियन: बंडारू दत्तात्रेय

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज हरियाणा पैवेलियन का उद्घाटन करते हुए इसे हरियाणवी संस्कृति का अद्भुत आईना बताया। उन्होंने कहा कि यह पैवेलियन हरियाणा की समृद्ध लोक कला और संस्कृति को प्रदर्शित करता है और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इसके उत्थान व संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस सराहनीय प्रयास के लिए कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा को बधाई दी।

इस अवसर पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, जांजीबार की संस्कृति एवं खेल मंत्री केएम माविता और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भी पैवेलियन का अवलोकन किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि हरियाणा पैवेलियन युवा पीढ़ी को अपनी प्राचीन और समृद्ध संस्कृति से जोड़ने का बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है, जो केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

उत्तराखंड के राज्यपाल ने इस पैवेलियन को ग्रामीण संस्कृति और लोक कला का समृद्ध संगम बताया, वहीं जांजीबार के मंत्री केएम माविता ने इसे प्राचीन हरियाणवी लोक संस्कृति के बहुआयामी रंगों को प्रदर्शित करने का उत्तम उदाहरण बताया।

यह प्रदर्शनी हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और विरासत को दुनिया भर में साझा करने का एक अनमोल अवसर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top