International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

जन संपर्क विभाग का सूचना केन्द्र बना महोत्सव में अपनों से बिछुड़ों का सहारा

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जहां विभिन्न विभागों द्वारा हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है वहीं लोगों तक सूचनाओं का प्रसार करने के लिए सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा बनाए गए सूचना केंद्र पर प्रतिदिन लोगों तक नवीनतम सूचनाएं पहुंचाई जा रही है। स्टाल नंबर-1 पर विभाग के कर्मचारियों ने उदघोषणा के माध्यम से अब तक लगभग हजारों अनाउंसमेंट की गई है। महोत्सव में विभाग के कर्मचारियों ने ऐसे बच्चों को जो अपने परिजनों से बिछड़ गए थे, उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया। इस स्टाल पर ड्रामा निरीक्षक विजय कुमार, खंड प्रचार कार्यकर्ता बरखा राम, कृष्ण लाल, मनोज, राजकुमार शर्मा द्वारा एनाउसमेंट का कार्य किया जा रहा है और सूचना केन्द्र पर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग महोत्सव में बिछड़े लोगों तक पहुंचने, सामान गुम होने इत्यादि के लिए एनाउसमैंट करवा रहे हैं। इसके साथ-साथ लोगों को इस बारे में भी जागरूक किया जाता है कि वे अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखे और साथ ही साथ अपने सामान की ओर भी ध्यान रखें। प्रशासन की ओर से लोगों से यह अपील भी की जाती है कि वे किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी लावारिस वस्तु को न छुए और उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top