International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश से मिलता है निष्काम कर्म करने का संदेश:अभिमन्यु

मुख्यमंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु ने सांध्यकालीन आरती में की शिरकत, मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश पवित्र ग्रंथ गीता में है, जो मनुष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिसे हर मनुष्य को जानना बहुत जरुरी है। श्रीमद्भगवद्गीता वर्तमान में धर्म से ज्यादा जीवन के प्रति अपने दार्शनिक दृष्टिकोण को लेकर भारत में ही नहीं विदेशों में भी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है। निष्काम कर्म का गीता का संदेश विश्व के सभी गीता प्रेमियों को भी लुभा रहा है। पवित्र ग्रंथ गीता विश्व के सभी धर्मों की सबसे प्रसिद्ध पुस्तकों में शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top