International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

जनसंपर्क विभाग का सूचना केन्द्र बना महोत्सव में अपनों से बिछुड़ों का सहारा

 अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जहां जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है वहीं लोगों तक सूचनाओं का प्रसार करने के लिए सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा बनाए गए सूचना केंद्र पर प्रतिदिन लोगों तक नवीनतम सूचनाएं पहुंचाई जा रही है। स्टाल नंबर-1 पर विभाग के कर्मचारियों ने उद्घोषणा के माध्यम से अब तक हजारों अनाउंसमेंट की गई है। महोत्सव में विभाग के कर्मचारियों ने ऐसे बच्चों को जो अपने परिजनों से बिछड़ गए थे, उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया जा रहा है।
डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस स्टाल पर खंड प्रचार कार्यकर्ता कृष्ण लाल, मनोज कुमार, राजकुमार शर्मा, राजकुमार आदि द्वारा एनाउसमेंट का कार्य किया जा रहा है और सूचना केन्द्र पर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग महोत्सव में बिछुड़े लोगों तक पहुंचने, सामान गुम होने इत्यादि के लिए अनाउंसमेंट करवा रहे हैं। इसके साथ-साथ लोगों को इस बारे में भी जागरूक किया जा रहस है कि वे अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखे और साथ ही साथ अपने सामान की ओर भी ध्यान रखें। प्रशासन की ओर से लोगों से यह अपील भी की जा रही है कि वे किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी लावारिस वस्तु को न छुए और उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top