International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

महोत्सव में लगाई स्टॉल का हालसा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सदस्य सचिव सुभाष मैहला ने किया दौरा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कानूनी जागरूकता के लिए स्टॉल नंबर 52-53 लगाई गई है। बुधवार को हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सदस्य सचिव सुभाष मैहला ने दौरा किया। उन्होंने हरियाणा कला परिषद और डीएलएसए द्वारा साइबर क्राइम पर आयोजित नुक्कड़ नाटक की सराहना की और डीएलएसए द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया और डीएलएसए के इस प्रयास को सराहा।

डीएलएसए के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने कहा इस स्टॉल पर मुफ्त कानूनी सहायता के साथ-साथ अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। इस स्टॉल पर डीएलएसए द्वारा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिसमें लोग बढ़-चढक़र ही भाग ले रहे है। प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया जा रहा है और लोगों को मुफ्त में बुकलेटस और पंपलेटस भी वितरित किए जा रहे है। इसके साथ ही किन्नर समाज के लोगों के लिए एक हैल्प डैस्क भी डीएलएसए द्वारा यहां लगाया गया जिसके तहत किन्नर समाज की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है। डीएलएसए के माननीय सीजेएम एवं सचिव नितिन राज ने कहा है कि डीएलएसए का उद्देश्य है स्टॉल के माध्यम से लोगों में कानूनी जागरूकता और प्रश्नों के प्रतियोगिता के माध्यम से ज्ञान को बढ़ाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top