उप उपराष्ट्रपतिजगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सांध्यकालीन महाआरती में की शिरकत, सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र 17 दिसंबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तरफ पूरा विश्व आर्कषित हो रहा है। यह गीता स्थली कुरुक्षेत्र आने वाले कुछ समय में पूरे विश्व को शांति सदभावना का मार्ग दिखाने का काम करेंगा। इससे पूरे विश्व में संघर्ष मिट जाएगा और शांति सदभावना बन जाएगी। श्रीमद्भगवद् गीता हिन्दुओं के पवित्रतम ग्रन्थों में से एक है। महाभारत के अनुसार कुरुक्षेत्र युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने गीता का सन्देश अर्जुन को सुनाया था।





