International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

कश्मीर के पारंपरिक परिधानों ने गीता महोत्सव पर मचाई धूम

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के ब्रह्मसरोवर के पावन महोत्सव पर जम्मू कश्मीर ने अनेक शिल्पकार पहुंचे हुए है। इन्ही शिल्पकारों में से एक आकिब यहां जम्मू-कश्मीर से आए हुए है। इनके पास अनेकों तरह के कपड़े है जिनमे से कुछ सूट, फोंचू, शॉल जिनके उपर इस शिल्पकार द्वारा सारा कार्य हाथ से किया गया है। शिल्पकार ने बताया कि कानी वर्क की हैंडलूम पर बनता है। उनके पास इस वर्क से बने कई तरह के परिधान भी है।
शिल्पकारों ने बताया कि कपड़ों पर आरी वर्क भी किया जाता है और ये पिछले दस वर्षो से ये कार्य कर रहे है। वे जम्मू कश्मीर से अपनी पारंपरिक वस्त्र लाए है, जिसे फेरान के नाम से जाना जाता है, जो की एक कुर्ता है यह दिखने मे बड़ा ही अच्छा और आकर्षक है। इनके सामान का मूल्य 700 से 10 हजार तक है। उन्होंने बताया कि वे महोत्सव में काफी समय से अपनी स्टॉल लगाते आ रहे है और यहां आकर बड़ा ही अच्छा महसूस होता है। उनके पास 50 से 60 कारीगर कार्य करते है और वे 5 व्यक्ति मिलकर इन उत्पादों को बेचने का काम करते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top