International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

बम लहरी लोक गीत ने सांस्कृतिक संध्या के माहौल में घोला शिव महिमा का रस

बम लहरी लोक गीत ने सांस्कृतिक संध्या के माहौल में घोला शिव महिमा का रस
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के 5वें दिन की सांस्कृतिक संध्या का परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया शुभारंभ, प्रसिद्घ हरयाणवी लोक कलाकार महावीर गुड्डू ने बांधा समां, नागपुर के ट्रांसजेंडर ग्रुप ने भी दी अपनी प्रस्तुति
कुरुक्षेत्र 3 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में 5वें दिन की सांस्कृतिक संध्या में जहां हरियाणावी वाद्य यंत्रों ने दर्शकों को बांधे रखा, वहीं बम लहरी लोक गीत ने इस सांस्कृतिक संध्या में शिव महिमा की भक्ति का रस बिखेरने का काम किया। इन प्रस्तुतियों को हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकार महावीर गुड्डू और उनकी टीम ने दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के नागपुर से ट्रांसजेंडर ग्रुप ने भी जमकर वाहवाही लुटी।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शनिवार को देर सायं मेला क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, एनजेडसीसी के तत्वाधान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या का हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, आरएसएस के प्रचारक सुधीर, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी के सीईओ ने दीप प्रज्जवलित करके शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने नागपुर के ट्रांसजेंडर ग्रुप के कलाकारों व प्रसिद्ध लोक कलाकार महावीर गुड्डू को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में हरियाणवी कलाकार महावीर गुड्डू की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महाबीर गुड्डू ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज शंख की ध्वनि से किया। इसके बाद उन्होंने हरियाणवी संस्कृति से जुड़े अनेक गीतों की प्रस्तुतियां देकर पर्यटकों का मन मोहा। उन्होंने भगवान शिव की महिमा को प्रदर्शित करता बम लहरी गीत की प्रस्तुति रखी। इस गीत पर दर्शक झूमते नजर आए। इस प्रस्तुति में दर्शक भी उनके साथ बोल बम बम बम करते दिखाई दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top