International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

एशियन अवॉर्डी यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी द्वारा महोत्सव में लगाया रक्तदान शिविर

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर एशियन अवॉर्डी यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी द्वारा जिला रेडक्रॉस कुरुक्षेत्र के सहयोग से 18 दिवसीय रक्तदान शिविर की शुरुआत ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र पर हुई। यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी के अध्यक्ष विनोद पाल होलकर ने बताया कि उनकी संस्था रक्तदान के क्षेत्र में बढ़चढ़ कर काम कर रही है। शनिवार को शिविर के प्रथम दिन गांव संधौली के राम अवतार शर्मा ने प्रथम रक्तदाता थे। इस दौरान रेडक्रॉस स्वयं सेवक संजीव कुमार ने 40वीं बार किया। इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने शिरकत कर रक्तदाताओं को अपना आशीर्वाद दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top