International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

मंत्रोच्चारण के बीच सरस मेले के उद्घाटन से हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ

मंत्रोच्चारण के बीच सरस मेले के उद्घाटन से हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ
गीता महोत्सव में लौटी रौनक, सरस मेले की सबसे सुंदर शुरूआत, ढोल-नंगाड़ो, शिल्पकारों और कलाकारों का अद्भुत संगम, मुख्यमंत्री ने स्वयं कलाकारों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को मंत्रोच्चारण के बीच कुरुक्षेत्र में सरस मेले के उद्घाटन के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक अवसर है। आज से पहले सरस मेले की इतनी सुंदर और भव्य शुरूआत कभी नहीं हुई। ढोल-नंगाड़ों, शिल्पकारों और कलाकारों के अद्भुत संगम के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री ने स्वयं कलाकारों और शिल्पकारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आयोजन में लगे व यहां पहुंचे लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सर्वप्रथम विधिवत रूप से सरस मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्जवलित कर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर के तट पर बनी दुकानों में लगे सरस मेले का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ढोल-नंगाड़ा पार्टी, करतब दिखा रहे कलाकार, नृत्य कर रहे कलाकार और बीन पार्टी से बातचीत की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top