International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

Panchdev Tirth, Padha

पंचदेव नामक यह तीर्थ करनाल से लगभग 29 कि.मी. दूर पाढ़ा ग्राम में स्थित है। कुरुक्षेत्र भूमि के तीर्थों का सम्बन्ध हिन्दु धर्म के पाँच प्रमुख सम्प्रदायों से माना जाता है। वर्तमान में इस तीर्थ में केवल एक शिव मन्दिर है। परन्तु जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि प्राचीन काल में इस तीर्थ में शैव, सौर, शाक्त, वैष्णव एवं गाणपत्य मतान्तरों के प्रमुख देवताओं जैसे शिव, सूर्य, शक्ति, विष्णु एवं गणेश के मन्दिर स्थापित रहे होंगे जो कि कालान्तर में कईं कारणों से लुप्तप्राय हो गये होंगे। वर्तमान में यहाँ स्थित पंचदेव तीर्थों में से रामकुण्डी, श्योरगढ़ी एवं डेरा संतराम ही ज्ञात हैं जो कि कभी तीन प्रमुख देवताओं के उपासना स्थल रहे होंगे। शेष अन्य दो स्थल लुप्तप्राय हो गए हैं। तीर्थ सरोवर की विशालता को देखते हुए भी इस तीर्थ की पौराणिक महत्ता प्रकट होती है।

LOCATION

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top