International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों ने किया मेक इन इंडिया का सपना सच

अंतर्राष्ट्रीय पटल पर बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों ने अपनी हस्तकला का ऐसा जादू बिखेरा जिसे देश विदेश से आए पर्यटकों ने खूब सराहा। महिला एवं बाल विकास विभाग की अनूठी पहल के चलते बच्चों की हस्तकला की प्रदर्शनी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र में लगाई गई। जिसमें नन्हे शिल्पियों की हस्तकला आकर्षण का केंद्र बनी रही। बच्चों की कला को न केवल सराहा गया बल्कि यहां तक भी कहा गया कि बच्चों ने अपनी हस्तकला से बाल देखरेख संस्थाओं को नाम रोशन किया है। बच्चों ने इस अवसर पर हस्तकला महासंगम में इतिहास रचा दिया है। बच्चों ने हस्तकला से मेक इन इंडिया के सपने को साकार कर दिखाया है और सभी के लिए प्रेरणा बन गए है।वे भविष्य में हस्तकला को व्यवसाय भी बना सकते है और भविष्य में नए आयाम हासिल कर सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top