International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

मंत्रोच्चारण के साथ ब्रह्मसरोवर के तट पर हुई आरती

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 में ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुर बाग के पावन तट पर मंत्रौच्चारण व भजन संध्या के साथ आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, महंत बंसीपूरी महाराज, विश्व प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर जेडी वशिष्ठ, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सीईओ अनुभव मेहता, अनूप गिरी महाराज, केडीबी सदस्य विजय नरुला, केसी रंगा, गोडिया मठ व भारत सेवा आश्रम संघ के संतों ने मंत्रौच्चारण व शंख ध्वनि के बीच आरती की। इस दौरान शंख की ध्वनि और मंत्रौच्चारण के बीच ब्रह्मसरोवर की फिजा ही बदल गई। इससे पहले कलाकारों ने दैनिक भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं में भक्ति रस भरने का काम किया। इस अवसर पर सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर केडीबी सदस्यों सहित अन्य अधिकारी व शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top