International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

भजन संध्या में रोहिणी ने भरा कृष्ण भक्ति का रस

सेवा भारती के राष्टï्रीय अध्यक्ष सुधीर, विश्व हिंदू परिषद के राज विहारी, वन विभाग के संयुक्त निदेशक संजय जैन ने किया भजन संध्या का शुभारम्भ, कलाकार को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितकुरुक्षेत्र 12 दिसंबर सांसों की माला पै सिमरु में तेरा नाम… प्रेम की माला जपते-जपते… कृष्ण भक्ति से जुड़े भजनों को सुनाकर प्रसिद्ध गायक रोहिणी ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव की भजन संध्या में कृष्ण भक्तिरस भर दिया। इतना ही नहीं रोहिणी ने इस भजन संध्या को चार चांद लगाने का काम किया। इस भजन संध्या का शुभारम्भ सेवा भारती के राष्टï्रीय अध्यक्ष सुधीर, विश्व हिन्दू परिषद से राज बिहारी, वन विभाग के संयुक्त निदेशक संजय जैन ने किया।  पुरुषोतमपुरा बाग में रविवार को देर सायं अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के 11वें दिन भजन संध्या का आयोजन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के तत्वाधान में हुआ। सेवा भारती के राष्टï्रीय अध्यक्ष सुधीर, विश्व हिन्दू परिषद से राज बिहारी, वन विभाग के संयुक्त निदेशक संजय जैन ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत रुप से भजन संध्या का शुभारम्भ किया। प्रसिद्ध गायक रोहिणी ने सबसे पहले माँ सरस्वती के चरणों में वंदना प्रस्तुत कर भजन संध्या को शुरु किया। सबसे पहले सांसों की माला पै सिमरु मैं तेरा नाम…, प्रेम के रंग में कैसे डूबी…, प्रेम की माला जपते-जपते…आदि कृष्ण भक्ति से जुड़े भजनों को प्रस्तुत कर भजन संध्या में भक्तिरस भर दिया। इस कार्यक्रम के अंत में केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने गायक रोहिणी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top