International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

लाड़वा के नन्हें सितारों ने गीता जयंती मंच पर बिखेरी अपनी चमक!

लाड़वा के गीता जयंती महोत्सव में आज का दिन बच्चों की अद्भुत प्रतिभा को समर्पित रहा। मंच पर उतरे नन्हें कलाकारों ने अपनी मासूम मुस्कान, आत्मविश्वास और मनमोहक प्रस्तुतियों से हर दर्शक का दिल जीत लिया। कहीं कृष्ण-लीला की दिव्यता दिखी, कहीं देशभक्ति की ऊर्जा उमड़ी, तो कभी हरियाणवी और पंजाबी लोकनृत्य ने पूरे मंच को जीवंत कर दिया। अभिमन्यु वध की प्रस्तुति, सांस्कृतिक नृत्यों का तालमेल और श्रीकृष्ण के विराट रूप ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। नन्हें कलाकारों की ये शानदार प्रस्तुतियाँ न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम बनीं, बल्कि उन्होंने साबित किया कि आने वाला भविष्य भी उतना ही उज्ज्वल है जितने आज के ये चमकते हुए छोटे सितारे!

Scroll to Top