International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

Online Stall Apply ➜
Online Stall Apply ➜

“मुख्यमंत्री ने गीता महोत्सव-2025 में ‘विकसित हरियाणा 2047’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया”

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई राज्यस्तरीय प्रदर्शनी ‘विकसित हरियाणा 2047’ का उद्घाटन और अवलोकन किया। इस हाईटेक प्रदर्शनी में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, आधुनिक विकास मॉडल और 2047 तक विकसित राज्य बनने की रूपरेखा आकर्षक तरीके से प्रदर्शित की गई। प्रमुख आकर्षणों में विशाल कर्व एलईडी स्क्रीन पर महाभारत के मुख्य प्रसंग और गीता उपदेश, 35 वैश्विक भाषाओं में लिखी पवित्र भगवद गीता का विशेष कक्ष, हरियाणा की प्रगति, भविष्य की योजनाएँ और कुरुक्षेत्र के प्रमुख तीर्थों का इतिहास शामिल था। प्रदर्शनी में राज्य के सभी महत्वपूर्ण विकासात्मक आयामों की झलक एक ही छत के नीचे दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने 25 विभागों के स्टॉल का अवलोकन करते हुए उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली और प्रदर्शनी की तकनीक, डिज़ाइन और प्रस्तुति की सराहना की। प्रदर्शनी में गीता के 18 अध्यायों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से डिजिटल रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें महाभारत के युद्धक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों को दर्शकों ने उत्साहपूर्वक देखा। अतिरिक्त निदेशक रणवीर सांगवान और शहीदी स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने मुख्यमंत्री को 11 वर्षों में हरियाणा के बदलते विकासात्मक स्वरूप, विभागों की उपलब्धियों और प्रदर्शनी की हाईटेक रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. प्रीतम सिंह, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Scroll to Top