International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

Kurukshetra, Haryana (15 November to 5 December 2025)

महोत्सव के दौरान डीएलएसए द्वारा प्रदान की जा रही है कानूनी सेवाओं की जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दुष्यंत चौधरी के निर्देशानुसार के निर्देशानुसार डीएलएसए द्वारा प्रदान की जाने वाली कानूनी सहायता और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को जानकारी दी जा रही है। गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्म सरोवर, कुरुक्षेत्र में एक प्रदर्शनी स्टाल की स्थापना की है। पैनल के अधिवक्ता अजय कुमार गौतम, नरिंदर रोहिल्ला, पीएलवी विशाल, सत्यपाल द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्टॉल पर प्रतिनियुक्त एडवोकेट और पीएलवी को आम जनता/आगंतुकों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करने और स्टॉल पर उपलब्ध मुद्रित सामग्री को प्रत्येक और सभी को वितरित करने के लिए प्रेरित किया ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks