International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है 18 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2021 में हर वर्ष की तरह यूथ ब्लड डोनेशन सोसाएटी की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह सोसाएटी रक्तदान करने के लिए गांव-गांव व शहर के सभी सेक्टरों में जाकर युवाओं को रक्तदान करने के लिए जागरूक करती है।  यूथ ब्लड डोनेशन सोसाएटी के अध्यक्ष विनोद पाल ने कहा कि यह सोसाएटी लगभग कई वर्षों से जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए ब्लड एकत्रित कर रही है ताकि जरूरत पडऩे पर हर जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध करवाकर उसकी जिन्दगी को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान है, हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते है। प्रदेश भर में रक्तदान हेतु रेडक्रास जैसी कई संस्थाएं लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है परंतु इनके प्रयास तभी सार्थक होंगे, जब हम स्वयं रक्तदान करने के लिए आगे आएंगे और अपने मित्रों व रिश्तेदारों को इस हेतु आगे आने के लिए प्रेरित करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top