International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

पवित्र ग्रंथ गीता में मानव की हर समस्या का हल है निहित

सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, प्रदेश महामंत्री वेदपाल चौधरी, सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने सांध्य कालीन आरती में की शिरकत, सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
कुरुक्षेत्र 27 नवंबर भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को गीता के उपदेश दिए। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। इसलिए कुरुक्षेत्र का महत्व पूरे विश्व में है। इस पावन धरा पर हर वर्ष कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव और सभी संस्थाओं की तरफ से भी गीता महोत्सव को परम्परागत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस सांध्यकालीन महाआरती को देखने पर सुखद अहसास होता है।
प्रदेश महामंत्री वेदपाल चौधरी रविवार को देर सायं ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले प्रदेश महामंत्री वेदपाल चौधरी, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी चंद्रकांत कटारिया, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक डा. साहिब सिंह गोदारा ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव पर ब्रहमसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से महाआरती का शुभारम्भ भी किया। इस महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया।
सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पवित्र स्थली ज्योतिसर से पूरे विश्व को गीता का ज्ञान मिला। गीता में दिए ज्ञान में मानव की हर समस्या का समाधान निहित है। गीता के श्लोकों का स्मरण करने से जहां मन को शांति मिलती है वहीं हमारे आध्यात्मिक ज्ञान में भी वृद्घि होती है। कुरुक्षेत्र स्थित ब्रहमसरोवर व सन्निहित सरोवर के जल के आचमन मात्र से ही मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है। सूर्य ग्रहण, सोमवती अमावस्या, चौदस सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर इन सरोवरों के पवित्र जल में स्नान करने से हजारों यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, सुशील राणा, अंबाला के भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश, दादरी के भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, फतेहाबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव, भिवानी के भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धुपड़ आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के अंत में केडीबी की तरफ से सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks