International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

गीता रन 2025 – ब्रह्मसरोवर से उठी युवा ऊर्जा की गूंज

कुरुक्षेत्र • 16 नवंबर 2025

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि “समाज को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने के लिए गीता उपदेशों का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। श्रीकृष्ण का संदेश—कर्म करते रहो, फल की चिंता मत करो—आज भी उतना ही प्रासंगिक है।”

ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तम पुरा बाग में आयोजित गीता रन को
राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा,
अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मनोज कुमार, और सीएम ऑफिस प्रभारी कैलाश सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


 प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम

पुरुष वर्ग (10 KM)

अवकाश (सोनीपत) — ₹31,000
दानिश (मेरठ) — ₹21,000
विनय (सोनीपत) — ₹11,000
4th–10th स्थान: प्रत्येक को ₹2100

महिला वर्ग (5 KM)

मुस्कान (सोनीपत) — ₹31,000
अंजनी देवी (कुरुक्षेत्र) — ₹21,000
सोनिका (भिवानी) — ₹11,000
4th–10th स्थान: प्रत्येक को ₹2100

सीनियर सिटीजन (पुरुष – 5 KM)

ईश्वर सिंह (कुरुक्षेत्र) — ₹5100
चंद्र पाल (कुरुक्षेत्र) — ₹4100
घनश्याम शर्मा (अलवर) — ₹3100
4th–5th स्थान: ₹2100 • ₹1100


प्रेरक संदेश

 रेखा शर्मा: युवा खेलों में हिस्सा लें और गीता उपदेशों को जीवन में अपनाएँ—यही स्वस्थ शरीर और सशक्त संस्कृति का आधार है।

Scroll to Top