International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

गीता महोत्सव में निपुण पंडाल ने खींची लाखों की भीड़, नई शिक्षा नीति बनी चर्चा का केंद्र

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 में शिक्षा विभाग का निपुण पंडाल लोगों के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है। स्टॉल नंबर 616 पर स्थापित यह पंडाल केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि नई शिक्षा नीति 2020 की समझ को जन-जन तक पहुंचाने वाला प्रेरणास्रोत बन गया है। लाखों आगंतुक यहां पहुंचकर बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान और गतिविधि-आधारित सीखने के नए तरीकों से रूबरू हो रहे हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक के मार्गदर्शन में एफएलएन टीम ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को निपुण हरियाणा मिशन के लक्ष्य—2026-27 तक ग्रेड-3 के प्रत्येक बच्चे को आवश्यक दक्षता से परिपूर्ण करना—के प्रति जागरूक किया है। शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत रोचक शिक्षण सामग्री, खेल और पहेलियाँ न केवल सीखने को सहज बनाती हैं, बल्कि समुदाय में शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा का संचार भी कर रही हैं। गीता महोत्सव जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगाया गया यह स्टॉल, शिक्षा को एक सरकारी योजना से आगे बढ़ाकर जन-आंदोलन का स्वरूप दे रहा है, जो हरियाणा के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है।

Scroll to Top