International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 की गीता महाआरती से भक्तिमय हुई ब्रह्मसरोवर की फिज़ा

सांध्यकालीन महाआरती में भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पहुंचे; भजन संध्या के दिव्य गीतों ने वातावरण में घोला भक्ति रस

कुरुक्षेत्र, 20 नवंबर। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के छठे दिन विश्वप्रसिद्ध ब्रह्मसरोवर का पावन तट भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। शंखनाद, वाद्ययंत्रों की दिव्य धुन और दुधिया रोशनी से नहाए ब्रह्मसरोवर पर जब गीता महाआरती आरंभ हुई तो संपूर्ण वातावरण में अध्यात्म की सुगंध फैल गई।

सांध्यकालीन इस महाआरती में भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष सरदार तिजेंद्र सिंह गोल्डी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंचकूला अजय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गोरी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, सुशील राणा, सुभाष कलसाना, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, तथा अन्य अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंत्रोच्चारण और आरती से पूरा ब्रह्मसरोवर अध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।

Scroll to Top