International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025: जहाँ विश्व के कोने–कोने से आए मेहमान कुरुक्षेत्र में महसूस करते हैं शांति, सद्भाव और भगवद् गीता के सार्वभौमिक संदेश की दिव्यता

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की भव्यता और आकर्षण विदेशी मेहमानों को भी अपनी ओर खींच रही है। दूर-दूर देशों से आए अतिथि मुस्कुराते हुए, खुशी और उत्साह के साथ इस महोत्सव का अनुभव कर रहे हैं और गीता के माध्यम से विश्व शांति, सद्भावना और मानवीय मूल्यों का संदेश महसूस कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र का यह पवित्र स्थल, जहां धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का अद्भुत संगम होता है, पूरी दुनिया के लोगों को एकजुट करने का काम कर रहा है। हर उम्र और हर देश के लोग यहाँ एक-दूसरे के साथ मिलकर गीता के संदेश को आत्मसात कर रहे हैं, और महसूस कर रहे हैं कि यही आध्यात्मिक चेतना ही मानवता के लिए शांति और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। गीता महोत्सव वास्तव में वह मंच है, जहाँ दुनिया मिलती है शांति, भक्ति और सद्भाव के संदेश के साथ।

Scroll to Top