हरियाणा के गौरवशाली इतिहास व विकासात्मक पहलुओं की उप राष्ट्रपति ने की सराहना, सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा तैयार प्रगतिशील हरियाणा राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उदघाटन व अवलोकन, राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का पर्यटक 24 दिसंबर तक कर सकते है अवलोकन
उप उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि हरियाणा प्रदेश गौरवशाली इतिहास के साथ विकासात्मक स्वरूप का प्रत्यक्ष उदाहरण है। जहां गीता की जन्मस्थली पूरे विश्व में ज्ञान का प्रकाश दे रही है, वहीं हरियाणा सरकार की विकासात्मक उपलब्धि देश के अग्रणी राज्यों में हरियाणा को अतुलनीय पहचान दे रही है।
उप राष्टï्र्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उदघाटन करने के उपरांत अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान उप उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में राज्यस्तरीय प्रगतिशील हरियाणा प्रदर्शनी का उदघाटन एवं अवलोकन किया। जनसंपर्क विभाग हरियाणा द्वारा तैयार प्रगतिशील हरियाणा राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में हरियाणा सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को विस्तार से देखा और कहानी, अभिलेख व तस्वीरों की जुबानी की प्रदर्शनी को देखते हुए हरियाणा के गौरवमयी इतिहास सहित हरियाणा की विकास योजनाओं को प्रदर्शित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली की सराहना की। इस प्रदर्शनी में उप राष्ट्रपति ने हरियाणा सरकार की विभागीय विकासात्मक उपलब्धियों व जनसेवा को समर्पित विकास योजनाओं को लेकर लगाई गई स्टॉल का भी अवलोकन किया।










