International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

प्रसिद्ध गायक वडाली बंधुओं की सुरीली आवाज महोत्सव में भरेंगी सूफी भक्ति का रस

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 में कुमार विशु, गजेंद्र फौगाट, साध्वी पूर्णिमा, महावीर गुड्डू, जैसे प्रसिद्ध कलाकार देंगे मुख्य कार्यक्रमों में प्रस्तुति, महोत्सव में मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक, सांध्यकालीन मुख्य कार्यक्रमों आमजन का प्रवेश रहेगा नि:शुल्क
कुरुक्षेत्र 27 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के सांय कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मेला क्षेत्र मुख्य पंडाल में मुख्य मंच सजाया जाएगा। इस मुख्य मंच पर प्रसिद्ध गायक वडाली बंधुओं की सुरीली आवाज ब्रह्मसरोवर की फिजा में सूफियाना भक्ति का रस भरने का काम करेगी। इन कलाकारों के साथ-साथ कुमार विशु, गजेंद्र फौगाट, साध्वी पूर्णिमा, महावीर गुड्डू जैसे प्रसिद्ध कलाकार अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। अहम पहलू यह है कि महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेंगे। हालांकि महोत्सव में सरस और शिल्प मेला 6 दिसंबर तक जारी रहेगा।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के मुख्य कार्यक्रम मेला क्षेत्र मुख्य पंडाल में मुख्य मंच पर होंगे। यह कार्यक्रम 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक जारी रहेंगे। इस मुख्य मंच पर सुबह और सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इस महोत्सव में सांध्यकालीन कार्यक्रम करीब 6.30 बजे शुरु होंगे। इन सांध्यकालीन कार्यक्रमों की सूची को लगभग फाइनल कर लिया गया है और प्राथमिक शेड्यूल भी तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्य मंच पर प्रथम स्लॉट में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कृष्णा सिक्यूएंस प्रिंस डांस ग्रुप की प्रस्तुति, दूसरे स्लॉट में उत्तर हरियाणा सांस्कृतिक केंद्र के कुमार विशु एंड ग्रुप भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति, 30 नवंबर को प्रथम स्लॉट में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र का लूर डांस, दूसरे स्लॉट में प्रसिद्ध गायक गजेंद्र फोगाट की प्रस्तुति, 1 दिसंबर को प्रथम स्लॉट में वासवती मिश्रा, दूसरे स्लॉट में प्रसिद्ध गायक वडाली ब्रदर्स के सूफियाना भक्तिमय कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में 2 दिसंबर को प्रथम स्लॉट में हिमाचल प्रदेश के पुलिस बैंड की हार्मोनी ऑफ द पाइन्स और दूसरे स्लॉट में साध्वी पूर्णिमा का कार्यक्रम, 3 दिसंबर को पहले स्लॉट में नागपुर के ट्रांसजेंडर ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुति और दूसरे स्लॉट में प्रसिद्घ कलाकार महावीर गुड्डïू का कार्यक्रम होगा। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों के अंतिम दिन 4 दिसंबर को प्रथम स्लॉट में भागीदारी देश नेपाल की प्रस्तुति होगी और दूसरे स्लॉट में भागीदारी प्रदेश मध्य प्रदेश की प्रस्तुति होगी। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। इन सभी प्रस्तुतियों में निशुल्क प्रवेश रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks