International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

पवित्र ब्रह्मसरोवर पर गूँजी भक्ति की दिव्य गूंज: गीता महाआरती में उमड़ा आस्था का सागर

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर में हुई सांध्यकालीन महाआरती ने पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति की सुगंध से भर दिया। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बताया कि पवित्र गीता के श्लोक संपूर्ण मानवता के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की यह पावन भूमि अपने पौराणिक महत्व और दिव्य इतिहास के कारण विश्वभर में विख्यात है। महाआरती के दौरान पंडितों की भजन-कीर्तनमयी प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, वहीं कार्यक्रम में उपस्थित जस्टिस ललित बत्रा, धर्मवीर मिर्जापुर, डॉ. विरेंद्र पाल, तिजेंद्र सिंह गोल्डी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। यह दिव्य संध्या श्रद्धा, संस्कृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम बनी।

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks