अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव हर वर्ष कुरुक्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाता है। इस महोत्सव में भारत के साथ-साथ विश्व भर से लोग आते हैं। महोत्सव के अवसर पर कुरुक्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो जाता है।
इस समय ब्रहमसरोवर पर पर्यटकों का भी जमावड़ा रहता है। लोग यहां आकर प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लेते हैं और गीता के पवित्र स्थलों की यात्रा करते हैं।






